Rampur News: अवैध खनन पर शिकंजा, स्टोन क्रशर का लाइसेंस सस्पेंड
रामपुर, जुलाई 21 -- Rampur News: जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए टांडा क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर का लाइसेंस निलंबित कर उसका संचालन बंद करा दिया। शिकायत और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर हुई संयुक्त जांच में बड़े पैमाने पर अवैध बालू और साधारण मिट्टी के खनन की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार, खनन निरीक्षक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम अकबराबाद स्थित मैसर्स अकाल स्टोन क्रशर के आसपास स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि स्टोन क्रशर और संबंधित भूमि स्वामी गुरपिंदर सिंह की मिलीभगत से करीब 8100 घनमीटर साधारण मिट्टी तथा 21600 घनमीटर साधारण बालू का अवैध खनन और परिवहन किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: अवैध खनन में संलिप्त स्टोन क्रशर का लाइसेंस सस्पेंड इससे सरकारी राजस्व को नु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.