Rampur News: अवैध अस्पताल में प्रसूता की हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल सील
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: स्वार। नगर एवं क्षेत्र में संचालित कथित अपंजीकृत निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राम बथुआ खेड़ा निवासी पिंकी पत्नी पिंटू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन छह जुलाई की सुबह करीब 10 बजे स्वार-मुंशीगंज मार्ग स्थित जमजम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने सामान्य प्रसव कराने की बात कहकर महिला को भर्ती कर लिया, लेकिन बाद में लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की शिकायत डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। पीड़ित पिंटू का आरोप है कि अस्पताल में बिना किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की मौजूदगी के उसकी गर्भवती पत्नी को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर इंजेक्शन लगाया गया। इंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.