Rampur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत तीन घायल
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। मित्तरपुर निवासी अजमुद्दीन अपनी पत्नी तरन्नुम के साथ बाइक से कल्याणपुर जा रहे थे। शाहबाद में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे में अजमुद्दीन को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव परौता निवासी हर्षित भी एक अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.