रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदार निवासी रविन्द्र सागर की पंजाब के अमृतसर में करंट लगने से मौत हो गई। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए वहां कुलचे का ठेला लगाकर आजीविका कमाता था। शनिवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार रविन्द्र पिछले काफी समय से अमृतसर में कुलचे का ठेला लगाकर अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभा रहा था। शुक्रवार शाम रोजाना की तरह काम समाप्त करने के बाद वह अपने ठेले को एक बिजली के खंभे से चेन के सहारे बांध रहा था, ताकि कोई उसे इधर-उधर न ले जा सके। इसी दौरान खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित...