Rampur News: अभियान में 50 पुलिसकर्मियों के चालान, अतिक्रमण भी हटाया
रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीओ राजवीर सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 50 पुलिसकर्मियों के चालान किए गए। इसके साथ ही नौ रोडवेज बसों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और चालक-परिचालकों से जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान स्टार चौराहे पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेले-खोमचे वालों को सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। अस्पताल के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के लिए जागरूक किया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.