रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: केमरी। क्षेत्र के एक ग्रामीण से अभद्रता व धमकाने के आरोप में पुलिस ने थाना क्षेत्र के तालमहावर गांव निवासी धर्मवीर व सुधा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम तालमहावर निवासी बृजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आठ जुलाई की दोपहर उसके सोलर प्लांट के ऊपर पड़ोसी का बेटा चढ़ गया था। जिसकी शिकायत उसने पड़ोसियों से की। देर शाम आरोपी हाथों में लाठी डंडे लेकर उसे तलाशने लगे। उसके नहीं मिलने पर एक चौराहे पर खड़े होकर उसके साथ गाली गलौच करने लगे और गोली मारने की धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रंजिश में गाली-गलौज कर दी धमकी, मुकदमा दर्ज पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...