रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने वीडियो जारी कर संदेश देते हुए जनपदवासियों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन के भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। एसपी ने कहा कि यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या संबंधित अधिकारियों को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...