Rampur News: अनुरक्षण कार्य के चलते आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली
रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: 33/11 केवी पनवड़िया उपकेंद्र के बरेली गेट-1 और बरेली गेट-2 फीडर पर आज अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान तिरछे बिजली के खंभों को सीधा करने का कार्य किया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार, शटडाउन के चलते बरेली गेट, मौलवी साहब का मजार, तीतर वाली पाकड़, कोठी जब्बार खान, नई बस्ती, मदरसा फैजुल उलूम, काशीराम कॉलोनी और शाहबाद गेट समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक करीब चार घंटे बाधित रहेगी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से गवर्नमेंट प्रेस का भी सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शटडाउन रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.