रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: भोट। खौद-थूनापुर मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पटवाई थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव निवासी सहवाग (18) अपने फुफेरे भाई अर्जुन (20)निवासी नरवाली मिलक, थाना अजीमनगर के साथ सोमवार शाम बाइक से खौद से घर लौट रहे थे। करीब छह बजे केशोनगली गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपच...