रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: मसवासी। नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल (सोनी गुट) की बैठक नगर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में महामंत्री महेश भारद्वाज के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार और बिना पूर्व सूचना के होने वाली कटौती से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बैठक में व्यापारियों की नाराजगी बैठक में व्यापारियों ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है। बिजली आधारित प्रतिष्ठानों पर कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौत...