Rampur News: अखिलेश का दौरा भी नहीं पाट पा रहा सपा में गुटबाजी की खाई
रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। रामपुर में आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने दौरे से सियासी हलचल तो बढ़ा दी, लेकिन इस राजनीतिक तस्वीर में एक अहम चेहरा नदारद रहा। आजम खां से जेल में मुलाकात हो या उनके परिवार से मिलने का कार्यक्रम रामपुर के सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी कहीं नजर नहीं आए। आजम के साथ रिश्तों को मजबूती देने पहुंचे अखिलेश के दौरे में सांसद की यह दूरी अब पार्टी के भीतर के सियासी समीकरणों को लेकर सवाल खड़े कर रही है। ऐसा ही हाल जिलेभर में लगे पोस्टर में भी नजर आया। पोस्टरों से सांसद का फोटो गायब था। अखिलेश यादव का रामपुर दौरा केवल एक मुलाकात तक सीमित नहीं था। इसके राजनीतिक संदेश भी तलाशे जा रहे थे। आजम खां के साथ खड़े होने का संदेश देने के बीच स्थानीय सपा की सियासत में कौन किसके साथ है, इस पर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.