Rampur News: अखिलेश आज आजम से करेंगे मुलाकात,फोर्स तैनात
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर रामपुर पहुंच रहे हैं। उनके आने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वह जिला कारागार में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आजम खां के आवास पर जाकर परिवार से भी मिलेंगे। अखिलेश के दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड से जिला कारागार और आजम के आवास तक पुलिस का पहरा रहेगा। काफिले के गुजरने के दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी और छतों से भी निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- अखिलेश ने आजम को जेल भिजवाया, अब मिलने जा रहे; ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष को घेरा यह भी पढ़ें- Bareily News: अखिलेश यादव का आज बरेली में चेंज ओवर, जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.