रामनगर, अक्टूबर 12 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। उत्तराखंड की प्रसिद्ध कलाकार श्वेता मेहरा और लोकप्रिय लोक गायिका स्वाति भट्ट अपने नए गीत 'ब्योली नाचली' को लेकर चर्चा में हैं। वेडिंग वाइब पर आधारित इस गीत में पहाड़ी बोली के साथ बॉलीवुड म्यूजिक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सोमवार को रामनगर में कलाकारों और उनकी टीम ने गीत का प्रमोशन किया। इस दौरान कलाकारों ने गीत की खासियत साझा करते हुए बताया कि यह गाना खास तौर पर नई पीढ़ी और पहाड़ी दुल्हनों की शादी की एंट्री को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रसिद्ध कलाकार श्वेता मेहरा ने बताया कि 'ब्योली नाचली' की शुरुआत उनके अपने संगीत समारोह से हुई थी। उस समय उन्होंने नहीं सोचा था कि यह विचार आगे चलकर एक म्यूजिक वीडियो और आधिकारिक लॉन्च का रूप ले लेगा। उन्होंने बताया कि गीत के लिरिक्स और म्...