Ramnagar News: 'प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक हनन'
रामनगर, अक्टूबर 12 -- Ramnagar News: रामनगर। दिल्ली प्रोटेस्ट मार्च में भाग लेने के बाद रामनगर लौटे उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, चुनाव प्रक्रिया में व्यापक और बुनियादी बदलाव किए बिना देश में लोकतंत्र के भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जनता, युवाओं और राजनीतिक दलों से चुनाव व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और जनपक्षीय बनाने के लिए लोकतंत्र बचाने के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपनी कठपुतली बना दिया है। आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों नागरिकों और युवाओं के साथ की गई बर्बरता सरकार की नैतिक पराजय है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.