Ramnagar News: होटल में तोडफोड व मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
रामनगर, अगस्त 27 -- Ramnagar News: रामनगर। एक होटल में तोड़फोड़ और मारपीट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बीते दिनों होटल स्वामी अतुल अग्रवाल और होटल कर्मी धीरज ने पुलिस को सूचना दी कि तीन युवक होटल में तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे है। आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी अक्षय निवासी ग्राम कुंगर थाना भवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा, सागर चौहान निवासी ग्राम खेड़ीशेर खान थाना कलायत जिला कैथल हरियाणा और सचिन यादव निवासी ग्राम बिहारी थाना अटेली तहसील नारनौर जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा को रामनगर से ही गिरफ्तार किया है। तीनों किराए में कमरा लेकर यहां रूके हुए थे। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले में पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.