रामनगर, अगस्त 4 -- Ramnagar News: रामनगर। बीते दिनों सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई है। चिल्किया में बीते गुरुवार रात दो बाइकों कि टक्कर हो गई थी। जिसमें टांडामल्लू निवासी 39 वर्षीय रईस पुत्र फजले अहमद गंभीर घायल हो गया था। जिसे सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया था। मृतक के भाई अफजल ने बताया कि रईस ने सोमवार रात मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...