Ramnagar News: सीने में दांत घुसाकर टस्कर हाथी ने दूसरे को मार डाला
रामनगर, अक्टूबर 30 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज में शुक्रवार तड़के दो टस्कर हाथियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक हाथी की मौत हो गई। संघर्ष के दौरान एक हाथी ने दूसरे के सीने में अपने दांत घुसा दिए, जिससे उसके दोनों फेफड़े फट गए। गंभीर रूप से घायल हाथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया। रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज के दक्षिणी पाटकोट बीट में शुक्रवार तड़के दोनों हाथियों के बीच संघर्ष शुरू हुआ। हाथियों की चिंघाड़ दूर तक सुनाई देती रही। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि क्षेत्राधिकार समेत अन्य कारणों से हाथियों के बीच संघर्ष हुआ। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नेपाल के हाथी को साढ़े तीन घंटे बाद खदेड़ा जा सका, निगरानी के आदेश देखते ही देखते लड़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.