Ramnagar News: सिंचाई नहर में गिरने से युवक की मौत
रामनगर, जुलाई 16 -- Ramnagar News: रामनगर। सिंचाई नहर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार की रात एक युवक हाथी डगर नहर में पैर फिसलने से गिर गया था। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय सूरज पुरी पुत्र बलदेव पुरी निवासी ग्राम बसई पीरूमदारा के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई संजय पुरी ने मृतक युवक की पहचान की। बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था और बुधवार शाम को मजदूरी कर घर वापस आया था। कुछ देर के बाद वह घूमने के लिए घर से बाहर गया था। सिंचाई नहर में गिरकर मौत हो गई है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.