रामनगर, अक्टूबर 6 -- Ramnagar News: रामनगर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रामनगर ने सहायक आयुक्त राज्य कर अनिल सिन्हा के माध्यम से आयुक्त को व्यापारियों की जीएसटी सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी को लेकर आ रही दिक्कतों से व्यापारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दिनेश चन्द्रा, महासचिव अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सचिव ऋषभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...