Ramnagar News: रामनगर में 10 टायरा डंपरों के खिलाफ वन विभाग के बाहर प्रदर्शन
रामनगर, सितम्बर 28 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। कांग्रेसियों और खनन वाहन स्वामियों ने सोमवार को वन विभाग के दफ्तर में प्रदर्शन कर 10 टायरा डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दस टायरा डंपर चलाने से न सिर्फ कोसी नदी के अस्तित्व, पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि भारी वाहन ग्रामीणों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खनन कारोबारियों ने कोसी नदी बचाओ अभियान के तहत तराई पश्चिम वन प्रभाग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। खनिजों की लोडिंग और परिवहन में इस्तेमाल हो रहे 10 टायरा भारी वाहनों की अनुमति तत्काल रद्द करने की मांग उठाई गई। कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो यह क्षेत्र के लिए गंभीर पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकता है। प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.