Ramnagar News: रामनगर में स्वास्थ्य सुविधा को चरणबद्ध आंदोलन शुरू
रामनगर, अक्टूबर 14 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। संयुक्त संघर्ष समिति ने रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। समिति ने विशेषज्ञ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, सीटी स्कैन, आईसीयू व वेंटिलेटर की सुविधा, अस्पताल में सभी प्रकार की जांचें उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगें रखीं हैं। नुक्कड़ सभाओं और पर्चा वितरण के माध्यम से रामनगर अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर आम जनता का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। बुधवार को लखनपुर सब्जी मंडी चौराहे पर नुक्कड़ सभा और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के संचालन में आयोजित नुक्कड़ सभा को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन सम्मान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, सभासद नवीन सुनेजा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.