रामनगर, अक्टूबर 15 -- Ramnagar News: रामनगर। स्वास्थ्य विभाग के कुमाऊं मंडल निदेशक डॉ. केके अग्रवाल ने रामनगर अस्पताल पहुंच कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत और नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती और स्टाफ के व्यवहार में सुधार लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रामनगर का सरकारी अस्पताल कुमाऊं और गढ़वाल के मुख्य द्वार पर स्थित है और हर रोज रामनगर के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से भी उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं। कुमाऊं निदेशक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: प्रमाणपत्र से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस...