Ramnagar News: रामनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिया धरना
रामनगर, अगस्त 24 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर परिसर धरना-प्रदर्शन कर सीएमएस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। समिति के संयोजक ललित उप्रेती के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र मालधन, कानिया, पीरूमदारा आदि स्थानों पर मानकों के अनुरूप चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सुविधायें उपलब्ध न होने पर आक्रोश जताया। समिति जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर के रामनगर में बैठकें कर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। संयुक्त चिकित्सालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान में 117 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.