Ramnagar News: रामनगर में शराब और जुआ के खिलाफ सभासदों ने कोतवाल को घेरा
रामनगर, अगस्त 12 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। रामनगर शहर में शराब और जुआ चलाने वालों के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। कोतवाल सुशील कुमार का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। खुलेआम शराब परोसने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए हैं। बुधवार को शहर के सभासद कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोतवाल सुशील कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि शहर में खुलेआम शराब परोसी जा रही है। बगीचे में सुबह से शाम तक जुआ चल रहा है। इससे महिलाओं व छात्रों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बीते दिनों जुआ के चलते ही फायरिंग हुई थी और आए दिन लोग शराब पीकर मोहल्लों में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। उन्होंने खुलेआम शराब पीलाने व जुआ चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। रानीखेत रोड के समीप फड व ठेले वालों पर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.