Ramnagar News: रामनगर में रहस्मय ढंग से लापता हुई किशोरी
रामनगर, अगस्त 3 -- Ramnagar News: रामनगर। रामनगर की आदर्श कॉलोनी से एक 13 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस से किशोरी को बरामद करने की गुहार लगाई है। किशोरी के पिता के अनुसार रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे उनकी बेटी घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने रामनगर पुलिस को भी सूचना दे दी है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि किशोरी का पता लगाया जा रहा है। वह शहर के ही स्कूल में पढ़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.