रामनगर, अक्टूबर 10 -- Ramnagar News: रामनगर। गंगोत्री विहार निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे सूचना मिली कि गंगोत्री विहार कानिया में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। मौके पर जाकर देखा तो 42 वर्षीय पवन कुमार शर्मा पुत्र गिरीश कुमार शर्मा निवासी गंगोत्री विहार गली नंबर 3 कानिया का शव बेड पर पड़ा था। मृतक पवन कुमार के गले पर हैंगिंग का निशान था। परिजनों ने बताया कि पवन ने रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक नशे का आदी था। कोई काम नहीं करता था। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Nainital News: रामनगर में युवक ने फांसी लगा दी जान मृतक के दो बच्चे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...