रामनगर, सितम्बर 25 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। उत्तरांचल ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर मुख्य संयोजक आनंद सिंह रावत के नेतृत्व में मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय रामनगर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत मिनिस्टीरियल कार्मिकों की दीर्घ अवधि से शासन स्तर पर लम्बित मांगों का निराकरण करने के लिए लगातार शासन से अनुरोध किया जाता रहा है। इसमें कुछ बिन्दुओं पर सहमति बनी थी, लेकिन शासनादेश निर्गत नहीं हुए। इससे प्रदेश के मिनिस्टीरियल कार्मिकों में आक्रोश व्याप्त है। पदोन्नत एसीपी की व्यवस्था लागू करने, पदोन्नति में लागू फार्गो नियमावली को समाप्त कर पूर्ववर्ती शासनादेश लागू करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियो...