रामनगर, जुलाई 7 -- Ramnagar News: रामनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मंगलवार को मंडी सचिव सहील अहमद के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडी के बगीचे में आम, लीची, नींबू और कटहल आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया। मंडी सचिव ने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सही देखरेख करने की अपील की। इस अवसर पर मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, नरेंद्र प्रकाश पंत, ललित पंत, सोहन लाल, भैरव कुमार और दीवान सिंह सहित कई कर्मचारी व लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...