Ramnagar News: रामनगर में बुजुर्ग से लाखों की ठगी
रामनगर, अगस्त 4 -- Ramnagar News: रामनगर। एक बुजुर्ग के खाते से ठगों ने करीब चार लाख से अधिक रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गगोली विहार निवासी सेनि प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र काला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनके पास एक अज्ञात का फोन आया था। आरोपी ने सीनियर सिटीजन स्मार्ट कार्ड बनाने की एक बैंक की बात कही। आरोपी ने खुद को डिप्टी मैनेजर बताते हुए ऑनलाइन बैंक खातों और आधार कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी। इस पर आरोपी को जानकारी दे दी। इसके बाद देखा खाते से चार लाख से अधिक रुपये निकलने का मैसेज मिला। ठगी का अहसास होने पर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.