Ramnagar News: रामनगर में बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग
रामनगर, अगस्त 7 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। ग्राम अमतोली और अमोटा के ग्रामीणों ने बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही पर विरोध जताया है। शुक्रवार को रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ और रामनगर कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्राम अमतोली और अमोटा क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि नदी नालों में बाहरी लोग आए दिन भीड़ लगाकर आते हैं। ग्राम प्रधान अमतोली विनोद जोशी ने बताया कि बाहरी लोगों के कारण गांव के बच्चों, छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमोटा जगदीश चंद आर्य, ग्राम प्रधान मीना देवी, क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.