Ramnagar News: रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण को 38.57 करोड़ स्वीकृत
रामनगर, जुलाई 22 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। विधायक दीवान सिंह बिष्ट की मांग पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर शहर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 38.57 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। पार्किंग बनने से रामनगर में लगने वाले जाम से निजाम मिलेगी। वहीं शहर में आड़े तिरछे खड़े होने वाले वाहनों को भी सुविधाएं मिल सकेगी। बुधवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सीएम ने रामनगर के पुरानी तहसील में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग ने पार्किंग बनाने की पूरी तैयारियां कर ली है। अब बजट मिलने से जल्द ही पार्किंग निर्माण का काम चलने लगेगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग नहीं होने से शहर में जगह-जगह खड़े होने वाले वाहनों से जाम की समस्याएं बनी हुई थी। इससे लोगों को खासी परेशाानियां का सामना करना पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.