Ramnagar News: रामनगर में बच्चों ने सीखी वन्यजीव फोटोग्राफी की बारीकियां
रामनगर, अगस्त 19 -- Ramnagar News: रामनगर। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रिंगोरा स्थित वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी में बुधवार को बच्चों के लिए वन्यजीव फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स और शाइनिंग स्टार के बच्चों ने फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं। वन्यजीव फोटोग्राफर दीप रजवार ने बच्चों को कैमरे के विभिन्न तरीकों, फोकस, शटर गति, अपर्चर, आईएसओ और फोकल लंबाई के साथ वन्यजीव फोटोग्राफी की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि वन्यजीव फोटोग्राफी में विषय हमारे नियंत्रण में नहीं होता, इसलिए वन्यजीवों के व्यवहार को समझना, तैयारी, धैर्य और सही समय की पहचान बेहद जरूरी है। पक्षी फोटोग्राफर हिमांशु तिरुवा ने बच्चों को पक्षी फोटोग्राफी में दूरबीन लेंस की उपयोगिता बताई। यह भी पढ़ें- सीयूजे में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.