रामनगर, अगस्त 17 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। ढिकुली के समीप झूला पुल के पास सोमवार दोपहर लावारिस घूम रहे एक घोड़े को बाघ ने मार डाला। वहीं मैदान में खेल रहे बच्चों ने बाघ को शिकार करते देख शोर मचाया। लेकिन तब तक बाघ घोड़े की गर्दन दबोचकर जंगल की ओर ले गया। सूचना पर पहुंची कॉर्बेट व रामनगर वन प्रभाग की टीम ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है।रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया के अनुसार सोमवार दोपहर बाद ढिकुली झूला पुल के पास मैदान में गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने लावारिश घूम रहे घोड़े पर हमला कर दिया। गर्दन तोड़कर बाघ घोड़े को जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर ले गया। लोगों की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। साथ ही लोगों से झूला पुल के पास न जाने की अपील की है। कॉर्बेट के वार्डन बिंद...