Ramnagar News: रामनगर में फायरिंग के आरोपी को पकड़ा
रामनगर, अगस्त 21 -- Ramnagar News: रामनगर। खताड़ी में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने चाकू के साथ पकड़ा है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 10 अगस्त की रात खताड़ी में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह ग्राम बसई पीरूमदारा रामनगर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.