रामनगर, अक्टूबर 10 -- Ramnagar News: रामनगर। ग्राम प्रधान संगठन की 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ग्राम प्रधान संगठन रामनगर के अध्यक्ष नवीन सती के आह्वान पर शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर बहिष्कार किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोई भी जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इस विरोध में सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, उपप्रधानों व वार्ड सदस्यों ने संगठन के आह्वान पर एकजुटता दिखाई। ग्राम प्रधान संगठन रामनगर के अध्यक्ष नवीन सती ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि यह एकजुटता संगठन की मजबूती और आपसी विश्वास का प्रतीक है। प्रदेश संगठन की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे संघर्ष में सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि के...