रामनगर, अक्टूबर 25 -- Ramnagar News: रामनगर। किन्नर समाज के कुछ लोगों में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर जांच कर रही है।रविवार को याना खान ने बताया कि वह रामनगर की रहने वाली हैं और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। वह अपनी गुरु रेशमा खान के साथ किसी मामले को लेकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति घर पहुंचा और मारपीट की। इसके बाद सुरक्षा के लिए कोतवाली पहुंचीं। आरोप लगाया कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गई है। आरोपी संपत्ति को लेकर उनसे रंजिश रखते है। वहीं दूसरी पक्ष की रेशमा खान ने भी पुलिस को तहरीर देकर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...