रामनगर, अगस्त 16 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र की नंदा लाइन में दुरुस्त सड़क को दोबारा निर्माण के नाम पर तोड़े जाने को लेकर शनिवार को स्थानीय निवासियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क तोड़ने पहुंची जेसीबी का विरोध करते हुए लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार जेसीबी को खोदे गए गड्ढे को दोबारा भरकर मौके से बिना काम किए वापस लौटना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नंदा लाइन की सड़क पहले से ही मजबूत, पक्की और पूरी तरह उपयोग योग्य स्थिति में है। इसके बावजूद इसे जबरन उखाड़कर दोबारा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों ने सवाल उठाया कि जब सड़क पहले से ठीक-ठाक है, तो इसे तोड़कर दोबारा निर्माण कराने से सरकारी धन का बेवजह अपव्यय क्यों किया जा रहा है। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने संबंध...