रामनगर, नवम्बर 17 -- Ramnagar News: रामनगर। हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के नगर उपाध्यक्ष दीपक सिंह रावत ने किया। कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की बात करने वाले संगठनों से जुड़े लोगों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना बेहद चिंताजनक है। महिलाओं और युवतियों के सम्मान व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने हल्द्वानी की घटना में मुख्य आरोपी बताए जा रहे एबीवीपी के पदाधिकारी व उसके अन्य साथियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों ...