रामनगर, अगस्त 26 -- Ramnagar News: रामनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवलालपुर और चिलकिया क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि ​रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावट खोरी पर प्रभावी रोकथाम और आम लोगों को सुरक्षित, शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया।​ तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ​गेहूं आटा,​गरम मसाला आदि खाद्य नमूनों को परीक्षण व जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला ऊधमसिंहनगर को भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 11 नमूने लिए यह भी पढ़ें- छापे में 70 किलो बर्फी-मिल्क केक समेत रंगीन छेना कराया नष्ट यह ...