Ramnagar News: रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य पांडे को मिली प्रतिष्ठित फेलोशिप
रामनगर, अक्टूबर 30 -- Ramnagar News: रामनगर। पीएनजी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे को शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए फेलोशिप से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की संस्था ग्लोबल डीलर फाउंडेशन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। संस्था ने शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह फेलोशिप देने का निर्णय लिया है। इससे पहले वर्ष 2022 में काठमांडू में भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिल चुका है। आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में संस्था उन्हें यह फेलोशिप प्रदान कर सम्मानित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.