रामनगर, अगस्त 6 -- Ramnagar News: रामनगर। मोहल्ला पंपापुरी पार्क में गेट लगाए जाने को लेकर सभासद नवीन सुनेजा भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन कर रहीं हैं। हालांकि कुछ लोग गेट लगाने का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को सभासद नवीन सुनेजा पार्क में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्क में गेट लगने का काम शुरू हो चुका है। इससे पार्क सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि एक परिवार इसका विरोध कर रहा है। जबकि मोहल्ले के लोग गेट लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह 11 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। वहीं सभासद के समर्थन में मोहल्ले के लोग भी धरने पर बैठे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर लिया जाएगा। इस मौके पर...