Ramnagar News: रामनगर के फाटो में जल्द शुरू होगा टेंट में रात्रि विश्राम
रामनगर, अक्टूबर 20 -- Ramnagar News: रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे फाटो पर्यटन जोन में जल्द ही पर्यटक टेंट में रात्रि विश्राम की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और पर्यटकों के ठहरने के लिए पांच टेंट लगाए गए हैं। हालांकि, अभी तक टेंट में रात्रि विश्राम के लिए दरें निर्धारित नहीं की गई हैं। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि फाटो जोन में पर्यटकों के लिए डे विजिट की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही अब रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.