Ramnagar News: रामनगर के टांडा में मिला युवक का शव
रामनगर, अगस्त 13 -- Ramnagar News: रामनगर। ग्राम टांडा की गूल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। गुरुवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक टांडा मल्लू रामनगर के निकट गूल में एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। 72 घंटे की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। घटना स्थल के आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.