रामनगर, जुलाई 24 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग को लेकर जन संगठनों से जुड़े लोगों ने सीएमएस से मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री और सीएमओ को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। शुक्रवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी व नगर संयोजक आसिफ के नेतृत्व में विभिन्न जन संगठनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तपन शर्मा से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वार्ता की। बताया कि सौ बेड के अस्पताल के अनुपालन में विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के स्वीकृत पदों के सापेक्ष बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। यह भी पढ़ें- उपपा ने जन संवाद अभियान को लेकर किया संवाद सीटी स्कैन न होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है...