Ramnagar News: रामनगर अस्पताल में मरीजों के लिए बढ़ाई जाएगी सुविधाएं
रामनगर, अगस्त 27 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण कुमाऊं मंडल डॉ. केके अग्रवाल ने गुरुवार को रामनगर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ को मरीजों के बेहतर उपचार, अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार आदि के दिशा-निर्देश दिए। डॉ. अग्रवाल ने इमरजेंसी, फार्मेसी, ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, जच्चा बच्चा, मरीज वार्ड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती को लेकर जानकारियां ली। महिलाओं से भी सुविधाओं को लेकर जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि रामनगर अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं भाजपा नेता गणेश रावत ने भी निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण से मुलाकात कर अस्पताल में रिक्त पड़े डॉक्टरों व स्टाफ के पदों पर तैनाती की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.