Ramnagar News: राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में पुतला फूंका
रामनगर, अक्टूबर 15 -- Ramnagar News: रामनगर। पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपााल बनाए जाने का रामनगर में विरोध किया गया। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लखनपुर चौक के समीप प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की महिलाओं ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत कुमार का नाम आ रहा था लेकिन सरकार ने उसे सिक्कम का राज्यपाल बना दिया। ऐसे में सीबीआई जांच बेमानी हो जाती है। इस फैसले ने महिलाओं के प्रति उसकी सोच को स्पष्ट कर दिया है। दुष्यंत कुमार गौतम को तत्काल सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाये जाने की मांग की। इस मौके पर शीला शर्मा, तुलसी छिम्वाल, गीता आर्य, गुड्डी, छाया, नीमा, आसिफ, भुवन चंद्र, मनमोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा खत, बोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.