Ramnagar News: मालधन में हत्या करने जा रहे युवक को पकड़ा
रामनगर, अगस्त 29 -- Ramnagar News: रामनगर। मालधन में किसी युवक की हत्या करने जा रहे आरोपी को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है। युवक को मारने की धमकी देकर आरोपी आस-पास ही घूम रहा था। शनिवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मालधन में एक युवक गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी एक युवक को दे रहा था। वह लगातार पीड़ित के घर के पास घूम रहा है। बताया कि तत्काल मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। बताया कि युवक के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.