Ramnagar News: मंडी से बाहर कारोबार करने वाले आढ़तियों का लाइसेंस होगा निरस्त
रामनगर, सितम्बर 24 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी रामनगर से लाइसेंस लेकर फल आढ़ती मंडी परिसर से बाहर अपना कारोबार कर रहे हैं। इसको लेकर मंडी सचिव ने आढ़तियों के साथ बैठक कर चेतावनी दी है। उन्होंने मंडी के नियमों का उल्लंघन कर बाहर कारोबार करने वालों का लाइसेंस निरस्त करने की बात कही है। गुरुवार को सचिव सहील अहमद ने कहा कि रामनगर में फल आढ़ती अपना कारोबार मंडी परिसर में करें, अन्यथा उनके लाइसेंस निलम्बित किए जाएंगे। सचिव ने सभी फल आढ़तियों से मंडी परिसर में अपना व्यवसाय करने को कहा। मंडी सचिव ने कहा कि मंडी परिसर से बाहर कारोबार करने से मंडी शुल्क की चोरी की आशंका बनी रहती है। फल आढ़तियों का मंडी परिसर से बाहर कार्य करना मंडी अधिनियम के विरूद्ध है। मंडी परिसर में काम नहीं करने वाले आढ़तियों को चिह्नित कर लाइसेंस निल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.