Ramnagar News: प्रदीप अध्यक्ष और अमित बने शाखा मंत्री
रामनगर, अगस्त 27 -- Ramnagar News: रामनगर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड शाखा इकाई रामनगर के चुनाव में प्रदीप सिंह अध्यक्ष, अमित कुमार सिंह शाखा मंत्री चुने गए हैं। रोडवेज परिषद रामनगर में चुनाव अधिकारी श्याम सिंह शाही, मनोज मनराल, विजय चौहान के देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। संगठनात्मक चुनाव में उपाध्यक्ष के लिए नितिन कुमार, अमनदीप सिंह, संयुक्त मंत्री के लिए कमल सती, पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष के लिए राजेंद्र राणा, संगठन मंत्रीपान सिंह, संप्रेक्षक राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रतिनिधि के लिए त्रिभुवन चंद्र, इमरान अंसारी व कार्यकारिणी सदस्य के लिए जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह, प्रेमचंद्र, हरीश सिंह, मलकीत सिंह, नरेंद्र रावत चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.