रामनगर, नवम्बर 3 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। पुछड़ी में भवनों को तोड़ने के विरोध में मंगलवार को लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के नेतृत्व में लोगों ने कहा कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली नई बस्ती पूछड़ी के रहने वालों के भवनों पर 31 अक्तूबर को वन विभाग, पुलिस व प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चला दिया। जिससे वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि इस कार्रवाई का वीडियो बनाने और कार्रवाई की जानकारी मांग रहे कई ग्रामीणों को पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर लोगों के पुनर्वास की मांग की। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष ध्यानी ने कह...